पटना, मई 2 -- सूबे में उमस भरी गर्मी का दौर चल रहा है। पिछले कुछ दिनों में आंधी-पानी की स्थिति बनने से लोगों को लू से राहत तो मिली, लेकिन अब फिर से पारा चढ़ने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक वृद्धि के आसार हैं। इधर पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं भारी तो कहीं आंशिक बारिश दर्ज की गई। कटिहार के प्राणपुर में सर्वाधिक 114.2 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा पूर्णिया के कस्बा में 112.4 मिमी, ढेंगराघाट में 106 मिमी, पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर में 82.6 मिमी, बेतिया में 80.6 मिमी, केसरिया में 80.2 मिमी, कटिहार में 74 मिमी सहित उत्तर बिहार के दस जिलों में बारिश हुई। इसके प्रभाव से दक्षिण बिहार में भी तापमान नियंत्रित र...