बिहारशरीफ, दिसम्बर 14 -- सूबे के 17 जिलों की 8 फीसदी प्रसूतियों में बीपी, शुगर व एनीमिया का प्रकोप अधिक राज्य औसत 8.0 से 17 जिलों की महिलाएं आगे, तो नालंदा समेत 21 की प्रसूताएं नीचे पटना, शेखपुरा, गया, पूर्णिया समेत 6 जिलों की प्रसूतियां 10 फीसदी से अधिक हैं प्रभावित रक्तचाप, मधुमेह व एनीमिया की समय से जांच नहीं कराने के कारण प्रसूताएं हो रहीं अधिक प्रभावित फोटो : सदर हॉस्पिटल : हरनौत अस्पताल में प्रसव पूर्व जांच कराने आयीं महिलाएं। नूरसराय, निज संवाददाता/पुतुल सिंह। रक्तचाप, मधुमेह व एनीमिया की समय से जांच नहीं कराने से प्रसूता महिलाएं हाई रिस्क में जा रही हैं। सूबे के 17 जिलों की आठ प्रतिशत से अधिक प्रसूतियों में बीपी, शुगर व एनीमिया का प्रकोप अधिक है। जबकि, राज्य औसत आठ फीसदी से कम नालंदा समेत 21 जिलों की की प्रसूताएं प्रभावित हैं। वही...