भागलपुर, जून 27 -- गौतम वेदपाणि भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार के पांच सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में अब तक आईसीयू सेवा शुरू नहीं हो सकी है। भागलपुर में तो डॉक्टरों की भी भारी कमी है। केंद्र व बिहार सरकार की ओर से राज्य के भागलपुर, पटना, गया, मुजफ्फरपुर और गयाजी में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पांच सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों की स्थापना की गई है। उद्घाटन के दो वर्ष बाद भी अब तक कहीं भी आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) की सेवा शुरू नहीं हो सकी है। जबकि इन अस्पतालों के निर्माण और उपकरणों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने वीसी के माध्यम से भागलपुर समेत सभी सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के अधीक्षकों से यहां संचालित सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही आईसीयू सेवा शुरू कराने का भरोसा दिया है।...