पटना, फरवरी 25 -- बिहार के किसी शिक्षक को पहली बार राष्ट्रीय मेंटरिंग मिशन (एनएमएम) के तहत मेंटर के रूप में चुना गया है। सैनिक स्कूल नालंदा के शिक्षक डॉ. प्रमोद कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत इस मिशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देशभर के स्कूली शिक्षकों को अकादमिक और व्यावसायिक सहयोग प्रदान करना है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा संचालित इस मिशन के तहत देशभर से विशेषज्ञों को जोड़ा जा रहा है। डॉ. प्रमोद कुमार का चयन उनके अनुभव और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुआ है। यह पहली बार है जब बिहार के किसी शिक्षक को इस राष्ट्रीय मिशन में मेंटर की भूमिका निभाने का अवसर मिला है। बिहार से यह जिम्मेदारी अब तक किसी भी शिक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.