पटना, मई 28 -- बिहार के विश्वविद्यालयों में अब छात्रों को पढ़ाई के साथ रोजगार और प्रशिक्षण का बेहतर अवसर मिलेगा। राज्यपाल सह कुलाधिपति की मंजूरी के बाद राज्य के तीन विश्वविद्यालयों में चार वर्षीय अंडर ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) के तहत सात नए व्यावसायिक और रोजगारोन्मुखी कोर्स शुरू किये जाएंगे। इस संबंध में लोकभवन की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी है। अधिसूचना के अनुसार तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना, में इन कोर्सों का संचालन होगा। ये कार्यक्रम यूजीसी की अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) गाइडलाइन के तहत संचालित किए जाएंगे।

कोर्सों का उद्देश्य अधिसूचना में कहा गया है कि संबंधित विश्वविद्यालयों को उद्योगो...