इटावा औरैया, फरवरी 26 -- सैफई, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य ने चिकित्सा व स्वास्थ्य के साथ चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी भूतपूर्व सफलता हासिल की है। एमबीबीएस की सीटें दोगुनी से ज्यादा करने में सफलता मिली है। लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सरकार दृढ संकल्पित है जिन जिलों में अभी तक मेडिकल कॉलेज नहीं है वहां पर जल्द ही मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। यह बातें बुधवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक में सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान के स्थापना दिवस के मौके पर कही । उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में एमबीबीएस की सीटें सिर्फ 5000 हुआ करती जिन्हें बढ़ाकर 12000 करने में सफल हुए हैं। उत्तर प्रदेश एक विशाल राज्य और यहां की आबादी 25 करोड़ के लगभग होने वाली है लोगों क्वालिटी हेल्थ सर्विस देने के लिये डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की आवश्यकता थी। हम आभार व...