मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता सूबे के ग्रामीण इलाकों में 27.1 फीसदी महिलाएं कम वजन की शिकार हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-6 की रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने सर्वे की रिपोर्ट जारी की है। इससे पहले नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 की रिपोर्ट वर्ष 2020-21 में जारी की गई थी। यह भी पढ़ें- बिहार में कम हुआ तंबाकू सेवन, तीन फीसदी पुरुषों ने छोड़ी खैनीग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं कम वजन की शिकार रिपोर्ट के मुताबिक बिहर में चार से एक व्यक्ति दुबलेपन का शिकार है। रिपोर्ट बताती है कि जहां ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अंडर वेट हैं, वहीं शहरी क्षेत्र में 30 फीसदी महिलाएं और 29.9 फीसदी पुरुष मोटापे के शिकार हैं। इसके अलावा बिहार में चार में से एक व्यक्ति का बॉडी मास इंडेक्स मानक से कम है...