बगहा, मार्च 1 -- नौतन। प्रखंड की बरदाहां पंचायत के मडुआहां गांव के सूबेदार मेजर हीरा कुमार यादव भारतीय थल सेना में 30 साल चार महीने की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गये। वे शनिवार को पैतृक गांव पहुंचे। यहां बेतिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर जुलूस के साथ लोगों ने स्वागत किया। 25 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए सूबेदार मेजर का गांव में भी लोगों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने वर्ष 1992 में योगदान दिया था। मौके पर मुखिया राजहरण कुमार, सुजीत कुमार, वीरेन्द्र राम, मुकेश यादव ने केक काट कर स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.