अयोध्या, अप्रैल 13 -- अयोध्या। श्रीराम वल्लभा भगवंत विद्यापीठ इंटर कॉलेज ड्योढ़ी में संचालित एनसीसी का निरीक्षण 65 बटालियन एनसीसी अयोध्या के सूबेदार मेजर बहादुर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यापीठ में एनसीसी गतिविधियों के लिए सर्वोत्तम वातावरण उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करना था। बटालियन के निर्देशानुसार एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन संबंधित एनसीसी इकाइयों में किया जाना अनिवार्य है। निरीक्षण के उपरांत प्रशिक्षण शिविर के जरूरत के लिए कुछ आवश्यक सुझाव विद्यापीठ के प्रधानाचार्य को सूबेदार मेजर बहादुर सिंह द्वारा दिया गया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आलोक तिवारी ने प्रशिक्षण शिविर को सकुशल संचालित करने के लिए अपने पूर्ण सहयोग का आश्वास...