हजारीबाग, दिसम्बर 10 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि । अमृत नगर निवासी सूबेदार उमेश यादव के पिता रघुनाथ यादव का निधन हो गया। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया और दिवंगत आत्मा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं भगवान से प्रार्थना किया कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें। इस अंतिम यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन झारखण्ड के केंद्रीय सचिव अवध कुमार भारती , जिला सचिव नीरज ओझा एवं वरिष्ठ सलाहकार शिवशंकर कुमार ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...