प्रयागराज, अप्रैल 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर रविवार को पटना स्पेशल ट्रेन से आई एक महिला यात्री ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। रेलवे स्टाफ और महिला कर्मियों की मदद से प्लेटफॉर्म पर ही सुरक्षित प्रसव कराया गया।ट्रेन संख्या 03294 नई दिल्ली-पटना स्पेशल रविवार सुबह करीब 10:40 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंची। इसी दौरान एक यात्री ने आरपीएफ को सूचना दी कि एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। महिला यात्री ज्योति कुमारी पत्नी रमेश कुमार निवासी भदोही की हालत को देखते हुए एलसीटी सुमन यादव, प्रियंका और स्टेशन पर तैनात महिला सफाई कर्मियों की मदद से प्लेटफॉर्म पर ही प्रसव कराया गया। महिला ने एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया।इसके बाद केंद्रीय रेलवे अस्पताल प्रयागराज से नर्स शबीना टीम के साथ मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.