प्रयागराज, सितम्बर 2 -- त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे सूबेदारगंज से यशवंतपुर (बेंगलुरु) के बीच विशेष ट्रेन चलाएगा। ट्रेन संख्या 04135/36 का संचालन 11 सितंबर से सात दिसंबर तक दोनों दिशाओं में 13-13 फेरों में होगा। सूबेदारगंज-यशवंतपुर स्पेशल हर शुक्रवार और वापसी में यशवंतपुर-सूबेदारगंज स्पेशल हर सोमवार चलेगी। ट्रेन प्रयागराज, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, सिकंदराबाद होते हुए यशवंतपुर पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...