प्रयागराज, जून 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों को प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक धरोहर और सांस्कृतिक विरासत तक पहुंचाने के लिए सूबेदारगंज से वलसाड स्पेशल ट्रेन चलाया है। ट्रेन नंबर 04177/78 सूबेदारगंज-वलसाड साप्ताहिक ट्रेन सूबेदारगंज से प्रत्येक मंगलवार 16 जून से 14 जुलाई तक और वापसी में वलसाड से प्रत्येक बुधवार 17 जून से 15 जुलाई तक चलेगी। सूबेदारगंज से सुबह पांच बजे और वलसाड से दोपहर पौने तीन बजे संचालित होगी।इसी तरह सूबेदारगंज से दादर के मध्य एक नई साप्ताहिक सुपरफास्ट ग्रीष्मकाल विशेष ट्रेन (04175/04176) चलेगी। ट्रेन नंबर 04175/76 सूबेदारगंज-दादर स्पेशल ट्रेन सूबेदारगंज से प्रत्येक रविवार 21 जून से 12 जुलाई और दादर से प्रत्येक मंगलवार 23 जून से 14 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन सूबेदारगंज से शाम 4:10 बजे और द...