प्रयागराज, मार्च 3 -- यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सूबेदारगंज से उधना के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। ट्रेन नंबर 04155/56 सूबेदारगंज-उधना स्पेशल ट्रेन सूबेदारगंज से सोमवार एवं गुरुवार नौ से 30 मार्च तक चलेगी। वापसी में उधना से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार 10 मार्च से संचालित होगी। सूबेदारगंज से सुबह 11:40 बजे चलकर फतेहपुर, गोविंदपुरी होते हुए अगले दिन दोपहर में सवा एक बजे उधना पहुंचेगी। वापसी में उधना से शाम सवा चार बजे चलेगी और अगले दिन रात नौ बजे सूबेदारगंज स्पेशल पर आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.