प्रयागराज, अगस्त 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे सूबेदारगंज-यशवंतपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाएगा। गाड़ी संख्या 04135 प्रयागराज से प्रत्येक शुक्रवार को 11 सितंबर से चार दिसंबर तक 13 फेरे लगाएगी। यह सूबेदारगंज से रात 9:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, काजीपेट, सिकंदराबाद, विकाराबाद, रायचूर, गुंतकल, धर्मावरम और येलहंका होते हुए रविवार रात 9:30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 04136 यशवंतपुर से प्रत्येक सोमवार को 14 सितंबर से सात दिसंबर तक चलेगी। यह सुबह सात बजे रवाना होकर सूबेदारगंज अगले दिन सुबह 4:30 बजे पहुंचेगी। इससे दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...