प्रयागराज, अगस्त 5 -- यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने गाड़ी संख्या 04169/70 सूबेदारगंज-इंदौर-सूबेदारगंज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का झींझक स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था सात अगस्त से 29 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी। सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल झींझक स्टेशन पर सुबह 9:03 बजे पहुंचेगी और 9:05 बजे रवाना होगी। वहीं, इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल दोपहर 3:55 बजे पहुंचेगी और 3:57 बजे प्रस्थान करेगी। इस अतिरिक्त ठहराव के कारण वापसी में सूबेदारगंज स्टेशन पर रात आठ बजे की जगह अब साढ़े आठ बजे आएगी। यह भी पढ़ें- हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन अब सितंबर तक चलेगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...