सूफी अशरफ अली के मजार पर की चादरपोशी
गाजीपुर, जून 1 -- दिलदारनगर। क्षेत्र के रकसहा शरीफ स्थित बेली बाग में सूफी अशरफ अली रशीदी बख्शी कादरी का सालाना उर्स श्रद्धा और अकीदत के साथ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मजार पर चादरपोशी कर अमन-चैन, खुशहाली और देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी। कार्यक्रम की शुरुआत हजरत सूफी अब्दुल रशीद खान बख्शी कादरी रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी से हुई। फज्र की नमाज के बाद कुरानख्वानी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जायरीनों ने भाग लिया। इसके बाद फातिहा पढ़कर बुजुर्गों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया गया और दरगाह पर गुलपोशी कर दुआ की गई। इस मौके पर रहमत अली अंसारी, अजमत अली अंसारी, समाजसेवी अजहर अंसारी, अनवर, परवेज अंसारी, अरमान, हाफिज अरमान खान, एहसान, इमरान, अफसर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- काली मंदिर के समी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.