मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, वसं। एलएनटी कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को गर्ल्स के एकल बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में सूफिया परवीन ने मल्लिका को 21-19 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। ब्वॉयज वर्ग के फाइनल मुकाबले में पारस ने उदित कुमार के 21-17 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।ब्वॉयज डबल्स के फाइनल में पारस और आदर्श कुमार की जोड़ी ने हिमांशु और चंद्रभान सिंह की जोड़ी को 21-15 से पराजित कर खिताब जीता। गर्ल्स डबल्स के फाइनल मुकाबले में रिया कुमारी और मल्लिका कुमारी की जोड़ी ने गरिमा कुमारी और रौशनी कुमारी की जोड़ी को 21-16 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मौके पर प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। खेल अध्यक्ष डॉ. चितरंजन, सुमित कुमार, विजय कुमार, राहुल कुमार, मधुकुंज आदि मौजूद र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.