फिरोजाबाद, फरवरी 11 -- थाना दक्षिण क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान में धावा बोल दिया। चोर वहां से नगदी तथा आभूषण चोरी करके ले गए। परिवार लौट कर आया तब चोरी का पता चला। करबला गली नंबर 9/10 स्थित एक सूने पड़े मकान में धाबा बोल दिया। घर में घुसकर चोरों ने नगदी तथा आभूषण चोरी कर लिए। गृह स्वामी जय प्रकाश परिजनों के साथ 7 फरवरी को शादी समारोह में भाग लेने अहमदाबाद गए थे। वह लोग बुधवार को शादी से लौटे तब चोरी का पता चला। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। बेटी आकृति ने बताया कि चोर उसके घर से दो गुल्लक तोड़ कर लगभग 900 रुपए, पर्स में रखे 400 रुपए ले गए। इसके अलावा संदूक में रखे झुमके व तोड़िया व अन्य जेवर व 30 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोरी की थाने में तहरीर दी गई है। जय प्रकाश जैन मंदिर पर नमकीन का ठेला लगाता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की ...