औरैया, मई 14 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर नगर में अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नगदी समेत सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर दिल्ली से घर लौटी महिला ने सामान बिखरा देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। मोहल्ला अम्बेडकर नगर निवासी सरिता पत्नी रविचन्द्र सक्सेना एक मई को घर में ताला लगाकर दिल्ली गई थीं। गुरुवार को पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे देख उन्हें फोन पर सूचना दी। जानकारी मिलने पर जब वह वापस घर पहुंचीं तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला। यह भी पढ़ें- बंद मकान से लाखों के आभूषण चुरा ले गए चोर पीड़िता के अनुसार अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और वहां रखे 25 हजार रुपये नकद समेत पायल, अंगूठियां, बिछिया सहित अन्य जेवरात चोरी कर ...