सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर
गंगापार, जून 20 -- थाना क्षेत्र के खपटिहा गांव में शनिवार तड़के चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। खपटिहा निवासी रोहित यादव ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा करीब 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। सुबह घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची कौंधियारा पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी कौंधियारा कुल्दीप शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.