लखनऊ, मार्च 15 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के इंदिरानगर सेक्टर-20 इलाके में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवर, नकदी और लैपटॉप लेकर फरार हो गए। घटना के समय परिवार गांव गया हुआ था। पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। सेक्टर-20 निवासी सोनाक्षी जैन (35), पत्नी अंकित कुमार जैन ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे वह अपने परिवार के साथ बच्चों की छुट्टियां बिताने बाराबंकी के रामनगर स्थित अपने पैतृक गांव गनेशपुर गई थीं। शुक्रवार सुबह करीब 9:12 बजे सामने रहने वाली किराएदार महिला ने फोन कर बताया कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है और घर में कोई दिखाई नही...