रुद्रपुर, जून 17 -- सितारगंज। ग्राम कुंवरपुर सिसैया में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया। यह भी पढ़ें- सूने मकान का कुंडा तोड़कर लाखों की चोरी, जेवरात व नकदी साफपुलिस की कार्यवाही पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुंवरपुर सिसैया निवासी सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी गीता देवी पत्नी स्वर्गीय सूरज पाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह जून को वह सुबह के समय अपने घर के मुख्य दरवाजों पर ताला लगाकर लखनऊ अपनी बहन के घर गई थीं। जाने से पहले उन्होंने अपनी जेठानी राजबाला को घर की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी थी। 8 जून की सुबह करीब 7 बजे जब जेठानी राजबाला ने देखा तो घर के मुख्य लोहे के दरवाजे क...