हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- बिवांर, संवाददाता। बिवांर कस्बे के कबीर नगर मुहाल में सूना घर का ताला तोड़कर पड़ोसी ने साथियों संग घरेलू सामान पार कर दिया। चोरी की जानकारी होने पर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। कस्बा बिवांर के कबीर नगर मोहाल की सीमा देवी पत्नी जयकरन प्रजापति ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 7 मई को पति की दुर्घटना में मौत हो गई थी। सात अगस्त को महिला थाना सुमेरपुर के विदोखर गांव में मायका चली गई थी। इस बीच रात में घर के दरवाजा का ताला तोड़कर पड़ोसी नरेंद्र उर्फ बंसी पुत्र रामेश्वर अपने चार अज्ञात साथी के साथ अंदर घुस गया। गैस सिलेंडर, चांदी के सिक्के, पुत्री का चांदी का परवेज, ड्रम में भरा गेहूं पार कर ले गया। गेहूं उसके दरवाजा तक फैला पड़ा था। घर के दरवाजे का ताला टूटा देखकर पड़ोसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.