बांदा, फरवरी 21 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा थाना के राधेश्याम का पुरवा मजरा पचोखर निवासी बृजेंद्र त्रिपाठी के घर से चोर करीब पांच लाख के जेवर व नकदी ले गए। थाने में दी तहरीर में पीड़ित बृजेंद्र ने बताया कि 18 फरवरी को वह सपरिवार शादी में भरतकूप (चित्रकूट) गए थे। पड़ोसी चंद्रशेखर को घर की देखरेख का जिम्मा दे गए थे। चंद्रशेखर शाम सात बजे खेत में पानी लगाने चला गया। रात 11 बजे वह वापस आया तो देखा कि कमरे का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा है। अंदर देखा देखा को आलमारी से जेवर व नकदी गायब थी। पुलिस ने अज्ञात में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.