बांदा, मार्च 26 -- बांदा। संवाददाता देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी सुशीला पत्नी बल्लू के सूने घर से चोर आभूषण, बर्तन व नकदी उठा ले गए। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह 18 मार्य को अपने मायके चहितारा गई थी। बुधवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली। दूसरे दिन वह घर पहुंची तो चोरी की जानकारी हुई। बक्सा से पायल, अंगूठी, कान कि बिजली, पीतल की दो बड़ी परात व 10 हजार रुपये नकदी गायब मिले। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...