उन्नाव, फरवरी 28 -- उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के गदनखेड़ा मोहल्ला के रहने वाले कुलदीप पेशे से वैन चालक है। 27 फरवरी की रात कुलदीप वैन लेकर लखनऊ एयरपोर्ट चला गया। पत्नी रीतू घर में ताला बंदकर पड़ोस में रहने वाली अपनी बहन मंजू के घर सोने चली गई। घर में ताला बंद देख चोर ताला तोड़ कर अंदर घुसे और अलमारी का लाक तोड़कर लाखों रुपये कीमत के गहने पार कर दिए। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। कुछ देर बाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि जांच पड़ताल कर जल्द खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...