हमीरपुर, जून 20 -- भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के बिदोखर मेदनी गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक सूने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने चार कमरों के ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और कीमती साड़ियां पार कर दीं। पीड़ित रामनरेश प्रजापति ने बताया कि वह एक बारात में शामिल होने सुमेरपुर गए थे, जबकि उनका पुत्र भी दूसरे निमंत्रण में बाहर गया हुआ था। घर में मौजूद पत्नी और बच्चे पास के दूसरे मकान में सो रहे थे। इसी दौरान मुख्य मकान में घुसकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह लौटने पर परिजनों को घर के ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। चोरी गए सामान में लगभग 750 ग्राम चांदी के जेवरात, सोने के बाले-बेसर,15 साड़ियां और 20 हजार रुपए नकद शामिल हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। इंगोहटा...