बांदा, अप्रैल 12 -- बबेरू। सूने घर में युवती ने रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंबेडकर नगर निवासी 22 वर्षीय उमा देवी पुत्री भगवानदीन शनिवार को घर पर अकेली थी। तभी छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगा खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब मौसेरा भाई घर आया। उसने दरवाजा बंद देख आवाज लगाई लेकिन अंदर से जवाब नही मिला। शोर सुन आस पास के लोग पहुंच गए। कुछ लोग दिवार फांद कर अंदर पहुंचे तो देखा वह फंदे पर लटक रही थी। चाचा कमलेश ने बताया शनिवार भोर मां कुंती देवी बहू फूलन के साथ फसल काटने गई थी। पिता पल्लेदारी करने गया था। भतीजा स्कूल गया था। घटना के समय घर में कोई नही था। इसी वर्ष उसकी शादी करनी थी। बात चल रही थी। छह दिन पहले मां के साथ खैरादा गांव से चना काट...