बांदा, अप्रैल 12 -- बांदा। सूने घर में युवक ने कमरे के अंदर कपड़े की रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। शव देखते ही परिजनो में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के खुटला मोहल्ला निवासी 22वर्षीय अकाश प्रजापित पुत्र राजनरायन प्रजापति ने शनिवार की रात कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में कमरे की रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सुबह दादी रामसखी जगाने शव देखते ही वह चीख पड़ी। शोर गुल सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि वह बी टेक किए था। पढाई छोड़ कर मजदूरी करता था। उसकी मां सुशीला की करीब बीस वर्ष पहले मौत हो गई...