सूने घर में फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी
बांदा, मई 14 -- पैलानी। जसपुरा कस्बे के विकास खंड के पीछे स्थित एक गली में गुरुवार शाम 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर के बरामदे में बल्ली से लटका मिला। कस्बा जसपुरा निवासी शिवशंकर पुत्र स्वर्गीय भूरा प्रजापति ने गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे घर के सूने बरामदे में धोती के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। उसकी मां कुशमा और बहन उमा पड़ोस में परसन प्रजापति के यहां आयोजित चौथी कार्यक्रम में गई थीं।परिजन जब कार्यक्रम से लौटकर घर पहुंचे तो शिवशंकर को फंदे पर झूलता देख चीख-पुकार मच गई। थाना प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.