भागलपुर, मार्च 24 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव थाना क्षेत्र के केरिया महगामा गांव में सोमवार को एक महिला का शव सूने घर में फंदे से लटका मिला। महिला की पहचान श्रीपति कुमार की 30 वर्षीय पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपने दो पुत्र और एक पुत्री के साथ घर में रहती थी, जबकि उसका पति बेंगलुरू में काम करता है। घटना के समय बच्चे स्कूल गए हुए थे। मृतका की सास अपने छोटे पुत्र के पास झारखंड के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहारी गांव में रहती है।स्कूल से लौटने पर बच्चों ने अपनी मां को फंदे से लटका देखा और शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। घटना के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जानकारी मृतका के पति, द...