देवघर, अप्रैल 24 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के नंदन पहाड़ अवस्थित कैलाशपुरी मोहल्ले में एक सूने घर में चोरी कर ली गई है। गृहस्वामी की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। जानकारी के अनुसार कैलाशपुरी निवासी अजीत कुमार ठाकुर 19 अप्रैल को अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने घर से बाहर गए थे। उस दौरान घर बंद था। 21 अप्रैल को जब वापस लौटे, तो देखा कि घर का ताला टूटा है और अंदर का सामान बिखरा है। पीड़ित के अनुसार चोर घर से चांदी का लॉकेट, अन्य जेवरात, एक भरा हुआ गैस सिलेंडर और घर में लगे बिजली के तार तक उखाड़कर ले गए। यह भी पढ़ें- रघुनंदनपुर में सूने घर में हुई चोरी घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। आसपास के लोगों का कहना है ...