फतेहपुर, मई 7 -- फतेहपुर। राधानगर थाना के पूर्वी नई बस्ती में चोरों ने दिनदहाड़े सूने घर को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात पार कर दिए। पीड़ित प्रमोद साहू ने बताया कि पांच मई को उनकी पत्नी मायके गई थीं। दोपहर करीब 12 बजे वह अपने माता-पिता के साथ घर में ताला बंद कर दुकान चले गए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे लौटने पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी और सेफ का ताला भी टूटा पड़ा था। चोर सेफ में रखी एक सोने की चैन, पांच चांदी के सिक्के, छह जोड़ी बिछिया और 23 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.