झांसी, मई 12 -- झांसी। साहब, सूदखोरों ने 10 सालों में करीब 70 लाख रुपए की बड़ी रकम वसूल ली। अब भी मन नहीं भरा तो झूठी एफआईआर दर्ज करा दी। यह आरोपी पीड़ित परिवार ने लगाए हैं। उन्होंने आईजी से शिकायत की है। सीपरी बाजार के प्रेमगंज निवासी पवन चौबे अपनी मां आशा देवी के साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति से काफी पुरानी मित्रता थी। करीब सान बरसों से उसका लेनदेन चल रहा था। आरोप है कि मित्र से उसने अलग अलग विभिन्न प्रकार से सात लाख रुपया लिया था। जिसका वह 11 हजार कभी बीस हजार रुपया महीना देता रहा। कई बार मित्र द्वारा दबाव डालने पर वह अपनी बहन ओर मां के जेवरात गिरवी रखकर उसे दो लाख तो कभी तीन लाख रुपया दे चुका है। इसके बाद फर्जी हस्ताक्षर से दस्तावेज तैयार कर गुमराह कर...