गोरखपुर, मार्च 20 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता गगहा क्षेत्र में एक युवक द्वारा सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने की घटना ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर थानों में सूदखोरों की निगरानी के लिए बनाया गया रजिस्टर अब कहां गायब हो गया। एसएसपी डा. कौस्तुभ ने इसे संज्ञान लेते हुए थानों के रजिस्टर को अपडेट कराने के साथ ही इस पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।दरअसल, शहर के राजघाट इलाके में कुछ वर्ष पूर्व एक व्यापारी के परिवार ने आत्महत्या कर लिया था। सूदखोरी का मामला सामने आया था। उसके बाद पुलिस प्रशासन ने प्रत्येक थाने में सूदखोरों का रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया था। इस रजिस्टर में क्षेत्र के सक्रिय सूदखोरों का विवरण दर्ज कर उन पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभा...