फरीदाबाद, मार्च 13 -- पलवल, संवाददाता। शहर के भवन कुंड चौक के निकट शगुन इंटरप्राइजेज नामक सूत के व्यापारी के गोदाम में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में करीब 40 लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गोदाम से धुआं उठता देखा गया मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। गोदाम की इमारत में बेसमेंट के साथ दो मंजिलें और बनी हुई थीं। आग तेजी से फैलते हुए बेसमेंट से लेकर ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गई। आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल विभाग की करीब 12 गाड़ियों को मौके पर बुलाया गय...