गया, फरवरी 27 -- रंगों के त्योहार होली को लेकर रेडीमेड कपड़े का बाजार सज गया है। तरह-तरह के कुर्ता-पायजामा दिख रहा है। लेकिन, बदल रहे फैशन का भी असर गया जी के बाजार दिख रहा है। अब होली का पहनावा बदल रहा है। दुकान, शो रूम हो या मॉल सभी जगह सफेद की जगह डिजाइनदार। पारंपरिक को दरकिनार नए जमाने के फैशनदार कपड़े पसंद में शुमार हो गए हैं। पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा की जगह रंगीन ने ली है। होली में कपड़े में रंग लगने और फटने को ध्यान में रखकर खरीदारी नहीं कर रहे। अब तो होली समाप्ति की शाम और गर्मी को ध्यान में रखकर शहरवासी कुर्ता-पायजामा खरीद रहे हैं। रंगीन शार्ट कुर्ते की डिमांड है। प्रिंटेड टी-शर्ट से बाजार पटा है। होली खेलने के लिए खासकर ग्रामीण इलाकों के बच्चे 60 से 70 रुपए वाला टी-शर्ट खूब खरीद रहे हैं। केपी रोड की फुटपाथी दुकानों में कुर्ता-प...