रामपुर, मार्च 3 -- मंगलवार को तीन मार्च फाल्गुन पूर्णिमा को संपूर्ण भारत में चंद्र ग्रहण ग्रस्तोदय रूप में दिखाई देगा। भारत के किसी भी नगर में जब चंद्रोदय होगा उससे काफी पहले ही यह खग्रास चंद्र ग्रहण प्रारंभ हो चुका होगा। ज्योतिष वास्तु विशेषज्ञ पंडित नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि भारत के स्टैंडर्ड टाइम के अनुसार मंगलवार की दोपहर में यह ग्रहण 3:20 से प्रारंभ होगा खग्रास का प्रारंभ और तत्पश्चात ग्रहण का मध्यकाल 5:05 पर होगा और खग्रास की समाप्ति 5:33 अत: मोक्ष ग्रहण का शाम को 6:50 पर होगा इसीलिए 9 घंटे पूर्व सूतक लग जाते हैं सुबह 9:15 बजे से सूतक लग जाएंगे सूतक काल लगने के कारण श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था अस्थायी रूप से स्थगित रहेगी और रात्रि 6:50 पर मोक्ष होने पर सूतक से मुक्ति मिलेगी। जिसके चलते मंदिर के कपाट सुबह 06.20 बजे बंद ह...