नई दिल्ली, जुलाई 29 -- किसी भी पार्टी-फंक्शन में जाना हो या कोई तीज-त्यौहार हो, सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन हेयरस्टाइल को ले कर ही होती है। सिंपल सा बन हेयरस्टाइल बना तो लो, लेकिन वो लुक नहीं आ पाता। फिर कई बार पार्लर जाने का भी टाइम नहीं होता है। ऐसे में ये पेंसिल हैक आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। सिर्फ पेंसिल की मदद से आप बहुत ही सुंदर सा जूड़ा हेयरस्टाइल बना सकती हैं। ये देखने में इतना ज्यादा सुंदर और प्रोफेशनल लगता है कि कोई कहेगा नहीं कि आपने खुद बनाया है। इस हैक की खासियत ये भी है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी महंगे टूल या हेयर एक्सेसरीज की जरूरत नहीं है। सिर्फ एक पेंसिल की मदद से स्टाइलिश और फूला-फूला बन हेयरस्टाइल बनकर तैयार होता है, जिसे आप किसी भी खास मौके पर बना सकती हैं।इस बन हेयरस्टाइल के लिए किन चीजों की जरूरत होगी? ये फैंसी सा जूड़...