सूटरगंज में कमरे में मिला वृद्ध का शव
कानपुर, जून 20 -- कानपुर। सूटरगंज स्थित एक घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो भीतर चारपाई पर 65 वर्षीय भुल्लन का शव मिला। पुलिस ने पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। सूटरगंज निवासी रमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि पड़ोसी भुल्लन पान मसाला बेचकर जीवन यापन कर रहे थे। वह करीब 25 सालों से अकेले ही रह रहे थे। शनिवार को उनके कमरे से दुर्गंध आने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया और आवाज दी। इसके बाद भी भीतर से कोई जवाब नहीं आने पर उन्होंने ग्वालटोली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो चारपाई पर उनका शव मिला। ग्वालटोली थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार वृद्ध की मौत एक से दो दिन पहले बीमारी से हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.