झांसी, दिसम्बर 15 -- अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा एवं बुन्देलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में सरदार पटेल का परिनिर्वाण दिवस मनाया। मुख्य अतिथि आरटीओ राजेश कुमार वर्मा रहे। वक्ताओं ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने अपनी सूझबूझ से 565 रियासतों का विलय कराया था। झांसी के पटेल चौक पर स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर लोगो ने माल्यार्पण किया। अध्यक्षता सुरेन्द्र प्रकाश निरंजन ने की। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन मे कहा कि इस देश को संगठित करने मे पटेल का अविस्मरणीय योगदान रहा। अध्यक्षता कर रहे सुरेन्द्र प्रकाश निरंजन ने कहा पटेल की जितनी भी बात की जाए वह उनकी प्रतिभा के आगे कम ही होगी। इस दौरान गुलज़ारी लाल निरंजन, इं. आर पी निरंजन,डॉ वी के निरंजन,सूबेदार एन डी निरंजन, सूबेदार शिव कुमार कटियार मधुकर ...