नई दिल्ली, जुलाई 25 -- जब भी कुछ मीठा खाने का दिल करे, तो सबसे पहले सूजी का हलवा दिमाग में आता है। रसीला, मुंह में घुलने वाला, दानेदार और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर ये हलवा, शायद ही कोई हो जिसे पसंद ना हो। सबसे अच्छी बात है कि इसे बनाने के लिए मूंग दाल हलवा या गाजर के हलवे जैसा झंझट भी नहीं करना पड़ता। काफी जल्दी बन जाता है और खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। हालांकि कई लोगों की शिकायत होती है कि उनका हलवा अक्सर काफी ड्राई बनता है। उसमें वो दानेदार और रसीलापन नहीं आता, जैसा आमतौर पर हलवाई के बने हुए सूजी के हलवे में आता है। ड्राई सूजी का हलवा मुंह में घुलता नहीं है और खाने में उतना टेस्टी भी नहीं लगता। अब सवाल है कि हलवाई ऐसा क्या करते हैं, जो उनका हलवा इतना रसीला और दानेदार बनता है? आइए जानते हैं-हलवाई जैसा रसीला सूजी का हलवा कैसे बनाएं?टिप ...