कानपुर, मई 29 -- कानपुर। मामूली विवाद में छोटे भाई के सीने में सूजा घोंपकर हत्या करने के मामले में अपर जिला जज कंचन सागर ने बड़े भाई को उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। रावतपुर गांव निवासी सीमा राजपूत ने 31 मई 2023 को रावतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उसका पति दीपक राजपूत नमक फैक्ट्री मोड़ पर बर्फ बेचता था। रात को दीपक का बड़ा भाई विष्णु दुकान पर पहुंचा और रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। इसी दौरान विष्णु ने बर्फ तोड़ने वाला सूजा दीपक के सीने में घोंप दिया। दीपक की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में अभियोजन की ओर से पांच गवाह कोर्ट में पेश किए गए। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने विष्णु को दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...