सूजडू चुंगी चौराहे को वंदे मातरम चौक रखने की मांग की
मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- शहीद दिवस पर सोमवार को विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम डीएम कार्यालय पर अधीनस्थ अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश मंत्री दीपक सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मांग की कि जनपद के सूजडू चुंगी चौराहे का नाम बदलकर वंदे मातरम चौक रखा जाए। ज्ञापन में कहा गया कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95वें बलिदान दिवस तथा वंदे मातरम गीत की 151वीं वर्षगांठ पर यह कदम क्रांतिकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ज्ञापन देने के बाद कार्यकर्ताओं ने सूजडू चुंगी पहुंचकर बलिदानियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सुबोध वर्मा, राजेश शर्मा और सुंदरलाल उपाध्याय सहित भारी संख्या में मातृशक्ति व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.