नोएडा, जनवरी 7 -- ग्रेटर नोएडा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी हो चुका है। सूची में नाम न होने पर मतदाता छह फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक बूथ पर सूची चस्पा करा दी गई है। प्रत्येक कार्य दिवस में बूथों पर नियुक्त कर्मचारी फार्मों को सुबह 10 से शाम चार बजे तक प्राप्त करेंगे। इस दौरान ग्राम सभा तथा वार्ड कमेटी की बैठकों में समस्त बीएलओ 11 जनवरी को अपने बूथ पर मतदाता सूची को पढ़ेगे तथा नामों का सत्यापन करेंगे। इसके अलावा मतादात www.ceouttarpradesh.nic.in पर सर्च यॉर नेम बटन पर क्लिक कर अपना नाम चेक कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...