सूचना सेवाओं को त्वरित, सुलभ व प्रभावी बना रहा एआई
कानपुर, अगस्त 8 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की ओर से व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. आशीष श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल एवं प्रौद्योगिकी-आधारित परिवेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की प्रासंगिकता पर जानकारी दी। कहा, एआई पुस्तकालयों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी उपकरण के रूप में उभर रहा है, जो सूचना सेवाओं को अधिक त्वरित, सुलभ, उपयोगकर्ता-केंद्रित एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्य वक्ता आईआईटी दिल्ली के डॉ. मोहित गर्ग ने कहा कि आधुनिक पुस्तकालयों में कार्यरत एवं भावी पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान पेशेवरों के लिए आवश्यक नवीन कौशल, दक्षताओं एवं व्यावसायिक क्षमताओं पर विशेष जानकारी दी। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.