नई दिल्ली, जनवरी 23 -- देश के मुख्य सूचना आयुक्त राज कुमार गोयल ने कहा कि सूचना अधिकार अधिनियम के लागू होने के 20 वर्षों के बावजूद स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के लोक सूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय प्राधिकारी अपने कानूनी दायित्वों के प्रति सतर्क नहीं हैं। गोयल ने इसे एक गंभीर मुद्दा बताया। सूचना अधिकार अधिनियम के लागू होने के दो दशक बाद भी इसके निरंतर अनुपालन न होने पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्य सूचना आयुक्त राज कुमार गोयल ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की कमियों को उजागर किया। गोयल ने कहा कि उन्हें उनके वैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। 16 जनवरी को जारी एक आदेश में मुख्य सूचना आयुक्त गोयल ने कहा कि सूचना अधिकार अधिनियम के लागू होने के 20 वर्षों के बावजूद स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के लोक सूचना ...