प्रयागराज, अगस्त 31 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। कौशाम्बी में हुए धमाके के बाद प्रयागराज के अफसरों की टीम भी अलर्ट हो गई। डीएम कौशाम्बी ने प्रयागराज के डीएम मनीष कुमार वर्मा को फोन कर मदद मांगी, जिसके बाद डीएम ने एडीएम सिटी सत्यम मिश्र को मौके पर भेजा। साथ ही घटना की जानकारी मांगी।सुबह जनसुनवाई के दौरान ही कौशाम्बी में धमाके की सूचना मिली। पहले सूचना पूरामुफ्ती थाने की बताई जा रही थी। जिसे लेकर प्रयागराज के सभी अफसर भी अलर्ट हो गए। कुछ ही देर में डीएम कौशाम्बी का फोन आया और उन्होंने यहां से मदद मांगी। डीएम ने एडीएम सिटी को मौके पर भेजा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बढ़ रहा है जलस्तर, शिविरों में शिफ्ट हो सकते हैं लोग साथ ही एसडीएम सदर अंकित वर्मा को भी लगातार घटना पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। राहत व बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टी...