संभल, अप्रैल 24 -- मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव टांडा कोठी में शुक्रवार तड़के साधारण मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंचे खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंचे खनन निरीक्षक ने जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर थाने ले जाने की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन बाद में कागजात सामने आने पर मामला जांच में उलझ गया। सुबह करीब 5:30 बजे खनन निरीक्षक शिवम कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां खेत से जेसीबी द्वारा मिट्टी की खुदाई होती मिली। शुरुआती तौर पर इसे अवैध खनन मानते हुए कार्रवाई शुरू की गई। मौके पर मौजूद चालक ने वैध कागजात होने की बात कही, लेकिन टीम ने जांच जारी रखी।तीन घंटे चली जांच, काम रहा ठपमौके पर करीब तीन घंटे तक जांच-पड़ताल चलती रही। सुबह ग्राम लेखपाल को बुलाकर जमीन और खनन संबंधी स्थिति की जांच कराई गई। जांच में ...